कटनी

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर अब 20 हजार का इनाम, जमीन के कथित सौदे और पद के दुरुपयोग का मामला

कटनी, यशभारत। जमीन के कथित सौदे और पद के दुरुपयोग से जुड़े मामले में तीनों आरोपियों पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी की गिरफ्तारी पर डीआईजी ने 20-20 हजार रुपए इनाम घोषित कर दिया है। विदित हो कि कुठला थाने में 19 अगस्त को एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जबलपुर आईजी द्वारा मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। मामले की शुरुआत हत्या के आरोपी से जुड़े प्रकरण से हुई। आरोप है कि सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने पद का कथित दुरुपयोग करते हुए संबंधित आरोपी के खिलाफ 90 दिनों तक अदालत में चार्जशीट पेश नहीं होने दी, जिसके चलते उसे जमानत मिल गई। जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक इसी दौरान संबंधित आरोपी की करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए कीमत की जमीन को कथित रूप से नेहा पच्चीसिया के करीबियों के नाम पर महज करीब 18 लाख रुपए में खरीदा गया। पुलिस इसी कथित लेनदेन और पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button