सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 मवेशियों से भरे एक पिकअप को जब्त किया है। इस मामले में 3 लोगो को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छपारा धूमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में Mमवेशियों की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खेमेन्द्र जेतवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखते ही पिकअप चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोक लिया।
जब पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली, तो उसमें 4 मवेशी बेहद क्रूरतापूर्वक भरे हुए पाए गए। सभी मवेशियों को तत्काल मुक्त कराकर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया। पुलिस ने वाहन क्रमांक MP 13 ZF 2451 को जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में अशफाक पिता मुस्ताक खान उम्र 368 वर्ष निवासी बोरदई, अर्जुन यादव पिता अशोक यादव उम्र 34 वर्ष निवासी मलरा, शौरभ पिता शिवकुमार यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मलरा हैं।
थाना प्रभारी खेमेन्द्र जेतवार ने बताया कि मवेशी तस्करी जैसे अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मवेशी तस्करों में हड़कंप मच गया है।
Back to top button