मध्य प्रदेशराज्य
डंपर से टकराकर बाइक जली, दो युवकों की मौत : दोनों शादी समारोह से लौट रहे थे

मंडला lजिले के ओरई गांव के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराने के बाद एक बाइक में आग लग गई।
बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहगांव सानी गांव में रहने वाले संदीप सिंह भारतीय (22) और श्यामलाल भारतीय (24) के रूप में हुई है। दोनों युवक माढ़मऊ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बिछिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धुर्वे के अनुसार, हादसा 12 जून की रात करीब 3 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को बिछिया अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।







