कटनी

जेल से छूटते ही फिर अपराध, घर में घुसकर मारपीट, निवार पुलिस ने की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट की। मामला निवार पुलिस का है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि विगत 5 अगस्त को फरियादी की रिपोर्ट पर निवार पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 अगस्त को हेतराम उर्फ बुद्धेश लुनिया 31 वर्ष, करन लुनिया 21 वर्ष, और अर्जुन लुनिया 19 वर्ष, तीनों निवासी बिचपुरा शाहपुर थाना माधवनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button