कटनीमध्य प्रदेश

बरही में दुकान का ताला तोडक़र हजारों की चोरी, बड़वारा में बाइक ले गए चोर, लगातार वारदातों से लोगों में पनप रही असुरक्षा की भावना

कटनी, यशभारत। बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत हीरो एजेन्सी के पास विजयराघवगढ़ रोड पर स्थित दुकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने 10 हजार रूपए का मसरूका पार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। आशीष गुप्ता निवासी बरही ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 फरवरी की रात किन्हीं अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोडक़र टूल पन्ने, पेचिस औजार रिंच, पाना गैस वेल्डिग, रेडियेटर सहित 10 हजार रुपये का मसरुका चोरी कर लिया। पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इसी तरह बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी मोहल्ला बड़वारा में मेन रोड के किनारे राकेश कुमार रजक निवासी आदर्श मोहल्ला बड़वारा की मोटर साईकिल अज्ञात चोरों ने पार कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button