जेल भेजे गए अवैध शराब विक्रय के आरोपी, कन्हवारा में कुठला पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। कुठला पुलिस ने अ्रवैध शराब बेचने वालो पर कार्यवाही की है। पुलिस द्वारा ग्राम कन्हवारा में श्री गणेश उत्सव विसर्जन के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम एवं कानून.व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान कन्हवारा में रेनु कचेर पति राम विशाल कचेर निवासी छैघरा के कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर विधिवत जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है, साथ ही हर्ष जायसवाल पिता मयाशंकर जायसवाल निवासी चेतगंज थाना सिगरा जिला बनारस हाल कन्हवारा शराब दुकान के पास, राजेश कुशवाहा पिता भारत कुशवाहा निवासी शंकर चौक कन्हवारा, रेनू कचेर पति राम विशाल कचेर निवासी छैघरा, सविता वर्मा पति आशीष वर्मा निवासी डिठवारा के विरुद्ध धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी के यहां पेश किया गया, जहाँ से आरोपियां का जेल वारंट बनने से जिला जेल भेज दिया गया है। कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून.व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही में कुठला थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, उप निरीक्षक अनिल यादव, प्रधान आरक्षक ताहिर खान, शिवशंकर दुबे, अनुराग परौहा, सविता तिवारी, मोनी गुप्ता, महिला आरक्षक दिव्या तिवारी, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







