कटनी

मोहर्रम की चहल-पहल पूरे शवाब पर, शाम को निकलेगा मातमी जुलूस, दिलावर चौक में एकत्रित होंगे ताजिए व सवारियां, गाटरघाट कर्बला शरीफ में होगा जुलूस का समापन

्रकटनी, यशभारत। शहर में मोहर्रम की चहल-पहल अपने पूरे शबाव पर पहुंच गई है। मिशन चौक से लेकर नगर निगम और आजाद चौक तक आकर्षक साज सजावट की गई है। नगीना मस्जिद को भी सजाया गया है। जुलूर्स मार्ग पर झालर लगाकर रोशनी की गई है। हुसैन की शहादत के इस पर्व को लेकर मुस्लिम संप्रदाय के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। शाम को शहर में जुलूस निकाला जाएगा, जिसकी तैयारियां आज दिन भर की जाती रहीं। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत का मातमी पर्व मोहर्रम आज शुक्रवार को उत्साह के बीच मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही कमेटियां तैयारियों में जुटी रहीं। शाम को निकलने वाले जुलूस को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। मोहर्रम की 10 तारीख को शाम 7 बजे से 8 बजे दिलावर चौक में सवारियां, अखाड़े व ताजियों का एक बड़ा जुलूस होगा, वहां से यासीन होटल, रजा चौक, मौला चौक, नगर निगम के सामने से होता हुआ सुभाष चौक पहुंचेगा। वहां से कमानिया गेट पहुंचेगा और कमानिया गेट में लगभग 2-3 घंटे जुलूस रूककर वापिस होगा। वापिसी में जगह-जगह रूकता हुआ मेन रोड से होता हुआ वापिस मिशन चौक पहुंचेगा। आजाद चौक में लगभग रात्रि 2 बजे गाटरघाट व धाऊ चक्की कर्बला शरीफ के लिए रवाना होगा। रात्रि 2 बजे से 3 बजे तक जुलूस का समापन होगा। जुलूस की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button