जबलपुरमध्य प्रदेश

जिला अस्पताल में पार्किंग अव्य-वस्था :   एम्बुमलेंस के लिए जगह ही नहीं

मंडला – जिला अस्पताल मंडला में पार्किंग अव्यवस्था से मरीजों और एंबुलेंस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे अस्पताल परिसर में वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग ने आने-जाने का रास्ता संकरा कर दिया है। हालांकि अस्पताल में पार्किंग स्टैंड का ठेका दिया गया है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से स्थिति जस की तस बनी हुई है। सुरक्षा गार्ड्स भी वाहनों को व्यवस्थित खड़ा करने पर ध्यान नहीं देते, जिससे मुख्य द्वार तक एंबुलेंस का पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

 

जबकि इन दिनों मौसमी बीमारी के चलते जिला चिकित्सालय में मरीजों की लंबी कतार लगी हुई है। मरीजों और उनके परिजनों ने इस समस्या पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अगर किसी गंभीर मरीज को समय पर इलाज नहीं मिल पाता, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? प्रशासन से अपेक्षा । स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ठेकेदार और सुरक्षा गार्ड्स को जिम्मेदारी सौंपी जाए ताकि वाहनों को सही ढंग से खड़ा किया जा सके और एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सेवाओं का रास्ता बाधित न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button