न्याय सत्याग्रह : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर सागर के कांग्रेसजन अशोकनगर जायेंगे : पचौरी

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)l अशोक नगर में युवक को मल खिलाएं जाने की घटना उजागर करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ षड़यंत्र पूर्वक एफ आई आर दर्ज करने तथा छिंदवाड़ा जिले में आदिवासी युवक को पेशाब पिलाने की घटनाओं में पीड़ितों को सामाजिक न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा अशोकनगर में किए जाने वाले न्याय सत्याग्रह में जिले कांग्रेस जनों की भागीदारी को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों के दौर में दलित आदिवासी पिछड़े गरीब तबकों के साथ लगातार अन्याय और अत्याचार हो रहा है। इन वर्गों पर मारपीट और हिंसा की घटनाओं से आगे बढ़ते हुए अब इस वर्ग के लोगों को मेला खिलौने और पेशाब पिलाने जैसी शर्मनाक और घिनौनी घटनाएं सामने आ रही है जो संपूर्ण मानवता को शर्मसार करती हैं। इस तरह की घटनाओं पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की आवाज उठाई जा रही है। लेकिन भाजपा की सरकार द्वारा पीड़ितों को न्याय दिलाने की बजाय अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर झूठे मामले दर्ज किया जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष पचौरी नें कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय देने तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज मामला वापिस नहीं लिया गया तो 8 जुलाई को सेकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन सागर शहर सेअशोकनगर जाकर न्याय सत्याग्रह में शामिल होंगे।
बैठक का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एव प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी नें तथा आभार सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे नें व्यक्त किया।
इस अवसर पर जितेंद्र रोहन,सेवा दल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव, प्रवक्ता अवधेश तोमर शैलेन्द्र तोमर,मुकुल पुरोहित,कमलेश तिवारी,सुरेश पिंजवानी,जमना प्रसाद सोनी, नीलेश अहिरवार, सुल्तान कुरैशी,मीरा अहिरवार,रजिया खान,रेखा सोनी, लक्ष्मी अहिरवार, कुंजी लाडिया, गोपाल कृष्ण तिवारी,हरीश सोनवार, बाबू मछंदर,राहुल खटीक,गोपाल प्रजापति, महेश अहिरवार,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, दीनदयाल तिवारी, पवन जाटव,कुंजी लड़िया, दुलीचंद सकवार, भैयन पटेल, श्रीदास रैकवार, अशोक नागवानी, पप्पू गोस्वामी, अरविन्द ठाकुर, काशीराम प्रजापति,रामगोपाल यादव सुनील पावा, वीरू चौधरी आदि उपस्थित थे।







