जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में पड़ोसी की पत्नी के साथ बैठती थी पत्नी, तो पति ने पड़ोसी को उतार दिया मौत के घाट : आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल के मक्का नगर मोहरिया में हुए नृशंस हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी को सिद्ध बाबा की पहाड़ी से घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि पड़ोसी की पत्नी के साथ उसकी पत्नी बैठती थी, यह उसे कतइ पसंद नहीं था, इसलिए आवेश में आकर चायना चाकू से वार कर दिलशाद की हत्या कर दी।

जानकारी अनुसार पुलिस को श्रीमती शबनम बानो 20 वर्ष निवासी मक्का नगर मोहरिया हनुमानताल ने बताया था कि रात में वह अपनी पड़ौसन शबाना के पास बैठी थी , शबाना का पति नसीम उर्फ अजय आया ओैर पत्नी से झगड़ा करने लगा। तभी उसका पति दिलशाद आ गया तो उसके पति के साथ भी गाली गलौज करने लगा, उसके पति दिलशाद ने नसीम उर्फ अजय को गाली देने से मना किया तो नसीम उर्फ अजय ने चाकू से हमलाकर पति दिलशाद के सीने में ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर दिए। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां, डॉक्टर ने चैक कर दिलशाद 22 वर्ष निवासी मक्कानगर मोहरिया गली नम्बर 7 हनुमानताल को मृत घोषित कर दिया।

सिद्ध बाबा की पहाड़ी में छुपा था आरोपी
हत्या की वारदात के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में टीम गठित की गई। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर फ रार आरोपी नसीम उर्फ अजय रैकवार को पुलिस ने सिद्ध बाबा की पहाड़ी में घेराबंदी कर दबोच लिया।
प्रारंभिक पूछताछ पर नसीम पिता स्वर्गीय जीवन लाल रैकवार 23 वर्ष निवासी सिंधी कैंप खाई मोहल्ला ने बताया कि पत्नी का देहांत हो जाने के कारण पिछले 1 वर्ष से शबाना उसके साथ पत्नी के रूप में रह रही थी, जो पड़ोसी दिलशाद की पत्नी के साथ बैठी हुई थी, यह उसे पसंद नहीं था । जिसके बाद उसने आवेश में आकर पास में रखे हुए चाइना चाकू से दिलशाद पर हमला कर दिया एवं भाग गया था। आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाइना चाकू एवं घटना के वक्त पहने हुए कपड़े जब्त करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button