जबलपुर ओएफके हादसा : बारुद से 45 फीसदी ज्यादा झुलसे कर्मी को एयर लिफ्ट कर भेजा गया मुंबई

जबलपुर, यशभारत। आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफ के) में गुरूवार की दोपहर हुए एक हादसे में गंभीर रूप से झुलसे वर्कर नंद किशोर सोनी को आज शुक्रवार 30 सितंबर को विशेष विमान से एयर लिफ्ट कर मुंबई भेजा गया। नंद किशोर बारूद पाउडर में भड़की आग से करीब 45 फीसदी से ज्याद झुलस गए थे। जिसके बाद उन्हें जबलपुर के एक निजी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी स्थिति धीरे -धीरे बिगड़ते जा रही थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नेशनल बर्न सेंटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुबह से ही अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया था। डीडीजी राजीव कुमार जैन, विधायक अशोक रोहाणी और महाप्रबंधक अशोक कुमार भी अस्पताल पहुंचे। वहीं बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे। दरअसल बारूद से जले हुए व्यक्ति में संक्रमण फैलने की संभावनाएं काफ ी ज्यादा होती है।






