मध्य प्रदेशराज्य

जनपद पंचायत घोटाला: तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के गबन मामले में कोर्ट ने जेल भेजा

Table of Contents

 मंडलाl जिले की जनपद पंचायत नैनपुर में सामने आए करोड़ों रुपए के वित्तीय घोटाले में पुलिस ने अहम गिरफ्तारियां की हैं। लंबे समय से चल रही जांच के बाद, गबन और सरकारी राशि के दुरुपयोग में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने विकास कार्यों और कई शासकीय योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि का गबन करने की सुनियोजित साजिश रची थी। मुख्य आरोपी जितेंद्र जंघेला ने फर्जी दस्तावेजों और कागजी हेरफेर के जरिए सरकारी राशि को निजी बैंक खातों में स्थानांतरित किया।

पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त जांच के दौरान बैंक लेन-देन से जुड़े पुख्ता सबूत मिले हैं। जांच में सामने आया कि प्रथम आरोपी के खाते में 4 लाख रुपए और द्वितीय आरोपी के खाते में 1 लाख 53 हजार रुपए अवैध रूप से स्थानांतरित किए गए थे। अन्य आरोपियों के बैंक खातों की गहन जांच के बाद उनकी संलिप्तता की भी पुष्टि हुई। जांच से स्पष्ट हुआ कि मुख्य आरोपी ने सरकारी धन निकालने के लिए इन व्यक्तियों के खातों का इस्तेमाल किया था। नैनपुर एसडीओपी मनीष राज ने बताया है कि बैंक रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई घोटाले की जांच की प्रारंभिक कड़ी है। आगे की जांच में इस प्रकरण से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button