भोपालमध्य प्रदेश

छात्रों की गूंज अभियान को कॉलेजों में मिला समर्थन, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दर्ज कराई सहभागिता

Chhatron Ki Goonj' campaign receives support in colleges; a large number of students participate.

छात्रों की गूंज अभियान को कॉलेजों में मिला समर्थन, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने दर्ज कराई सहभागिता

भोपाल यश भारत। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छात्रों की गूंज अभियान के तहत गुरुवार को भोपाल के निजी कॉलेजों में जनसंपर्क एवं पंपलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा व्यवस्था परीक्षा प्रणाली में सामने आ रही अनियमितताओं और अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने मिस्ड कॉल के माध्यम से अभियान के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सचिन द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन का नेतृत्व एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार एवं जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने किया। इस अवसर पर सचिन द्विवेदी ने कहा कि देश का युवा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही चाहता है। उनके अनुसार छात्रों की गूंज अभियान छात्रों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है। प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि संगठन कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को सुनना उन्हें संगठित करना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूत करना है। विद्यार्थियों का उत्साह इस बात का संकेत है कि वे बदलाव चाहते हैं।जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि टीआईटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में मिस्ड कॉल कर अभियान का समर्थन किया जो छात्रों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यह अभियान भोपाल के सभी महाविद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम में जिला महासचिव अमित हाटिया कॉलेज अध्यक्ष हर्ष पटेल कार्यकारी अध्यक्ष शिखर राजपूत सहित एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button