चंडिका मंदिर ट्रस्ट कमेटी की नई टीम गठित, छबि अग्रवाल अध्यक्ष एवं रामजी चतुर्वेदी बने कार्यकारी अध्यक्ष, 19वी वर्षगांठ की तैयारियां तेज

कटनी, यशभारत। जय मां चंडिका मंदिर ट्रस्ट कमेटी की बैठक शुक्रवार को चंडिका मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी के गठन के साथ ही चंडिका मंदिर की 19वी वर्षगांठ के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के प्रारंभ में संरक्षक दिनेश तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष राकेश मिश्रा का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है, इसलिए सभी सदस्यों की सहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। बैठक का संचालन करते हुए पी सी गुप्ता ने बताया कि इस बार नए पदों का भी सृजन किया गया है और कोशिश है कि युवाओं को टीम में रखा जाए। इसके पश्चात नई टीम का गठन किया गया। सर्वसम्मनित से सक्रिय पदाधिकारी समाजसेवी छबि अग्रवाल को जय मां चंडिका ट्रस्ट कमेटी का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह कार्यकारी अध्यक्ष कामता प्रसाद चतुर्वेदी (रामजी), सह उपाध्यक्ष अंकुर तिवारी, मुख्य संरक्षक राकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, उप कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, सचिव दीपक तिवारी, सहसचिव राजकुमार द्विवेदी, प्रचार प्रभारी सौरभ पांडे, मीडिया प्रभारी विनोद दुबे, सह मीडिया प्रभारी आशीष रैकवार, आय व्यय प्रभारी दुर्गेश दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक विजेन्द्र बर्मन एवं सह संयोजक सूरज गुप्ता को बनाया गया है।
मां चंडिका का लिया आशीर्वाद
नवीन कार्यकारिणी के गठन के उपरांत सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मां चंडिका का आशीवार्द लेते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ली। उपस्थित लोगों ने नई टीम का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस अवसर पर शिवकुमार तिवारी, मनोज पांडे, बी के कनकने, आर के दुबे, दादूराम सेन, आई पी सिंह, जितेन्द्र शर्मा, दीपक तिवारी, अभिषेक तिवारी, सिद्धांत शुक्ला, रोहित पांडे, अंकुर तिवारी, नागेश्वर द्विवेदी, राजेश तिवारी, बलराम दुबे, प्रहलाद अग्रवाल, बंतो पटेल, दुर्गेश दीक्षित, संतोष कुमार चक्रवर्ती, कृष्ण मुरारी शुक्ला, अवध तिवारी, राजकुमार सिंह, गोपाल अग्रवाल, बी के कनकने, अरविन्द प्यासी आदि की उपस्थिति रही। बैठक के अंत में संरक्षक दिनेश तिवारी ने चंडिका मंदिर की 19वी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी से परिवारसहित आयोजन में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया।






