मध्य प्रदेशराज्य

खाकी की तत्परता : ऑटो मे छूटा सोने-चांदी के आभूषणो से भरा बैग : पुलिस ने बरामद कर महिला को किया सुपुर्द

 

रीवा।सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुराने बस स्टैंड में एक महिला के ऑटो मे छूटे सोने-चांदी के आभूषणो से भरे बैग को सीसीटीवी फुटेज के जरिए बरामद करने मे शानदार सफलता अर्जित की है।

आवेदिका अंजना द्विवेदी के शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्परता से मामले को गंभीरता से लेते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन पर इस कार्यवाही मे सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह, आरक्षक जावेद खान, आरक्षक अनंत शर्मा व आरक्षक हरिओम पाण्डेय का उल्लेखनीय योगदान रहा। बैग मिलने की खुशी मे आवेदिका अंजना द्विवेदी ने पुलिस टीम को धन्यवाद प्रेषित करते हुए अपनी तरफ से नगद राशि बतौर इनाम के रूप में दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button