मध्य प्रदेशराज्य

मां ने तीनों बेटियों को खिलाया ज़हर : खुद भी खाया , चारों की मौत… क्षेत्र में हड़कंप

शहडोल । शहडोल में आज एक अत्यंत हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। महिला ने अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक खिला दिया, फिर खुद भी निगल लिया। इससे चारों की तबीयत बिगड़ गई। बड़ी बेटी ने घर से बाहर आकर पड़ोसियों को पुकारा।

पड़ोसी चारों को लेकर ब्यौहारी अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने महिला और छोटी दो बेटियों को मृत घोषित कर दिया जबकि बड़ी बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मामला हिरवार गांव का है। मृतकों की पहचान अनिता सिंह (32) और उसकी बेटियों-रितिका (7), कृष्णकुमारी (4) और अर्पिता (2) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अनिता का पति ड्राइवर है। रोजी-रोटी कमाने दूसरे शहर गया है। घटना के समय घर में मां-बेटियां ही थीं।

सूचना मिलते ही पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। महिला के पति को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मौके से अल्मोनियम सल्फाइड का पैकेट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button