मध्य प्रदेशराज्य

कोर्ट परिसर में हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार :  कट्टा और 3 चाकू बरामद…

दमोह। दमोह के न्यायालय परिसर में अवैध हथियार लेकर खड़े युवकों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन बटनदार चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को सूचना मिली थी कि न्यायालय परिसर में कुछ युवक अवैध हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर चार लोगों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तीन बटनदार चाकू, एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 588/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25(1-बी)(बी) एवं 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

सुमित रैकवार (20 वर्ष), निवासी बिलवारी मोहल्ला, दमोह

शैलेन्द्र रैकवार (22 वर्ष), निवासी लोको, दमोह

रोहन विश्वकर्मा (21 वर्ष), निवासी कचौरा, दमोह

एक अपचारी बालक

जब्त सामग्री

3 बटनदार चाकू

1 देशी कट्टा

2 जिंदा कारतूस

जब्त हथियारों की कुल अनुमानित कीमत 37 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी न्यायालय परिसर में हथियार लेकर किस उद्देश्य से पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button