कटनी

कैमोर में बंद खदान पर अवैध खनन का खुलासा,

खनिज माफियाओं के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार सूचना पर दबिश, पोकलिन मशीन जब्त;

कैमोर में बंद खदान पर अवैध खनन का खुलासा,

खनिज माफियाओं के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार

सूचना पर दबिश, पोकलिन मशीन जब्त;Screenshot 20260424 151306 Samsung Notes Screenshot 20260424 115448 Google

कटनी, यशभारत।जिले के कैमोर क्षेत्र में बंद पड़ी लाइम स्टोन खदान पर लंबे समय से चल रहे अवैध खनन गतिविधियों का मामला सामने आने के बाद खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर गुरुवार रात विभागीय टीम ने दबिश देकर मौके से एक पोकलिन मशीन जब्त की, हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर कथित रूप से खनन में शामिल लोग और उनका गिरोह फरार हो गया।
सूत्रों के अनुसार, जिले में खनिज माफियाओं द्वारा अलग-अलग गिरोह बनाकर संगठित तरीके से अवैध उत्खनन और परिवहन का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। यह गतिविधियां बंद पड़ी खदानों और दूरस्थ इलाकों में की जा रही हैं, जहां निगरानी अपेक्षाकृत कम रहती है।
रात के समय कार्रवाई होने के कारण टीम को पूरी तरह से मौके पर नियंत्रण नहीं मिल सका और प्रारंभिक जांच के बाद वापस लौटना पड़ा। हालांकि विभाग ने जब्त मशीन को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, आज भी क्षेत्र में जांच अभियान जारी है ताकि अवैध खनन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा सके और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संपदा के अवैध दोहन पर किसी भी स्थिति में ढिलाई नहीं बरती जाएगी और पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button