जबलपुरमध्य प्रदेश

किशोरी को प्रेम जाल में फांसकर ले जा रहा था बिहार : प्रेमी जोड़े को पटना सुपरफास्ट से स्टेशन में उतारा

जबलपुर यश भारत। मुंबई से टे्रेन में सवार होकर एक 17 साल की किशोारी को 22 वर्षीय युवक प्रेमजाल में फंसाकर बिहार ले जा रहा था। लेकिन समय रहते जीआरपी ने किशोरी को दस्तयाब कर लिया।

मुंबई से चलकर पटना जाने वाली गाड़ी संख्या 21 141 पटना सुपरफ ास्ट के जनरल कोच में सवार होकर मुंबई से एक 22 वर्षीय युवक 17 वर्षीय किशोरी को बिहार भगाकर ले जा रहा था। घटना की सूचना कंट्रोल रूम से आरपीएफ को लगते वह ट्रेन आने की पूर्व मौके पर पहुंची और जोड़े को ट्रेन से नीचे उतारकर प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत आरपीएफ में जीआरपी के सुपुर्द कर दिया ।

किशोरी को चाइल्डलाइन के किया सुपुर्द
रेलवे सूत्रों ने बताया कि मुंबई के निजामपुर भिवंडी जिला ठाणे की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी को मुजफ्फ रपुर बिहार निवासी 23 वर्षीय युवक ने पहले तो नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया और योजना के अनुसार उसे मुंबई से पटना जाने वाली सुपर फ ास्ट में भगा कर बिहार ले जा रहा था। इधर जब किशोरी शाम तक अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों द्वारा मुंबई के शांति नगर थाने में धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने इस मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद उक्त खबर आरपीएफ जबलपुर को लगते हैं वह मौके पर पहुंची और दोनों को उतार कर जीआरपी के सुपुर्द किया गया । जीआरपी ने पूछताछ करने के बाद किशोरी एवं युवक के परिजनों एवं मुंबई के शांति नगर थाने में इस घटना की सूचना दी गई। परिजनों के आने तक किशोरी को जीआरपी ने चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया गया वही युवक को थाने में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button