देश

कटनी में भी उठी छात्र आंदोलन की चिंगारी, फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में जमा हुए जेन- जी ने वंदे मातरम के साथ भरी हुंकार, नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन को समर्थन

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर 1 बजे से पैदल मार्च

कटनी, यशभारत। नीट पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ लिया है। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन की चिंगारी अब छोटे शहरों तक पहुंच गई है। कटनी में भी इसको लेकर आज छात्रों और युवाओं का जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। एक दिन पहले सोशल मीडिया पर चले संदेश के बाद आज शनिवार को फारेस्टर प्लेग्राउण्ड में युवाओं और छात्राओं का हुजूम एकत्रित होना शुरू हो गया है। हाथों में तिरंगा और तख्तियां लेकर पहुंच रहे छात्रों के चेहरे में केन्द्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश नजर आ रहा है। उनकी एक ही मांग है शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए। फारेस्टर प्लेग्राउण्ड में सुबह से ही युवा एकत्रित होने लगे थे। यहां माइक और साउण्ड बॉक्स लगाकर युवाओं ने अपनी बात भी रखी। युवाओं ने वंदे मातरम के नारे लगाते हुए कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा है, इसके बाद भी सरकार हमारी मांगे मानने को तैयार नहीं है। युवाओं ने कहा कि 20 जुलाई की घटना ने साबित कर दिया कि सरकार को छात्रों की मांगों से कोई लेना देना नहीं है। संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में छात्र घायल हुए। शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे प्रदर्शन को सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने रौंदने की कोशिश की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। इसको लेकर एक दिन पहले से ही तैयारियां कर ली गई थीं।

हर गतिविधि पर नजर

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में एसपी कार्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पीलिया सहित जिले के सभी थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रदर्शन के दौरान संयम बनाए रखें और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न होने दें।

IMG 20260725 WA0535 1

IMG 20260725 WA0534 1 IMG 20260725 WA0542 1 scaled

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button