कंधों पर सजे सितारे, बढ़े दायित्व : 3 उप-निरीक्षक पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

मंडला। पुलिस विभाग में हाल ही में हुए पदोन्नति आदेश के क्रम में *मंडला पुलिस के 03 उप-निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में उप-निरीक्षक भाविका मर्सकोले, उप-निरीक्षक संजीव उइके एवं उप-निरीक्षक मनोज यादव* शामिल हैं।
पदोन्नत निरीक्षकों के सम्मान में आज *पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मंडला में फ्लैप सेरेमनी का आयोजन* किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी द्वारा पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं* दी गईं।
पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने पदोन्नत अधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
*फ्लैप सेरेमनी के दौरान एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, डीएसपी श्री सतीश चतुर्वेदी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*







