भोपालमध्य प्रदेश

नगरीय निकाय उपचुनाव स्थगित होने पर पटवारी का भाजपा पर हमला,  बोले जनादेश का डर, चुनाव रोककर नहीं छिपेगी भाजपा की हार , पटवारी

नगरीय निकाय उपचुनाव स्थगित होने पर पटवारी का भाजपा पर हमला, 

बोले जनादेश का डर, चुनाव रोककर नहीं छिपेगी भाजपा की हार , पटवारी 

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नगरीय निकायों के उपचुनाव स्थगित किए जाने को लेकर भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद ऐन वक्त पर उपचुनाव आगामी आदेश तक स्थगित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। पटवारी ने कहा कि नगरपालिका नगर निगम और नगर पंचायतों के उपचुनाव रोक दिए गए हैं जबकि जनपद पंचायत और जिला पंचायत के उपचुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं। उन्होंने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए पूछा कि एक ही प्रदेश में चुनावों को लेकर अलग अलग निर्णय क्यों लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह पर होते हैं और भाजपा को डर है कि जनता उसके प्रत्याशियों को नकार सकती है। पटवारी ने सवाल किया कि यदि बारिश, कानून व्यवस्था सुरक्षा बल आपदा राहत और आगामी त्योहार चुनाव स्थगित करने के कारण हैं, तो चुनाव कार्यक्रम घोषित करने से पहले इनका आकलन क्यों नहीं किया गया उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और इन्हें सरकार की सुविधा के अनुसार नहीं चलाया जा सकता। पटवारी ने निर्वाचन आयोग से चुनाव स्थगित करने के वास्तविक कारण सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव आज नहीं तो कल होंगे और जनता भाजपा की कथित हकीकत का फैसला करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button