इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कंगना रनोट को कोर्ट से राहत : देशद्रोह के आरोप वाली याचिका खारिज

अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट को बड़ी राहत मिली है। धनबाद की अदालत ने कंगना के खिलाफ दायर देशद्रोह और भारत को नीचा दिखाने के आरोप वाली याचिका को खारिज कर दिया है। बुधवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धांत तिग्गा की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि कंगना के खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए पर्याप्‍त साक्ष्य नहीं मिले हैं।

पिछले साल दायर किया था मुकदमा
दरअसल पांडरपाला में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता इजहार अहमद उर्फ बिहारी ने कंगना के खिलाफ पिछले साल नवंबर महीने में मुकदमा दायर किया था। इजहार ने कंगना पर देशद्रोह और भारत को नीचा दिखाने का आरोप लगाया था। इस याचिका पर अदालत विचार कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button