एनसीसी कैम्प मे 32 एमपी बटालियन से 21 कैडेट चयनित, सिलिकोबाइट केडीसी कॉलेज में चल रहा प्रशिक्षण

कटनी, यशभारत । नेशनल कैडेट कॉर्प एनसीसी की 32 एमपी बटालियन द्वारा सिलिकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज, रेडफोर्ट कॅम्पस मे आयोजित वार्षिक ट्रैनिंग कैम्प मे फ़ाइरिंग रेंज सिलेक्शन का आयोजन हुआ, जिसमे गर्ल कडेट्स ने बढ़त बना कर नया कीर्तिमान रच दिया । देशभक्ति का जज्बा लिये देश की सेना में शामिल होने के लक्ष्य से पॉइंट टू-टू 0.22 राइफल से 50 मीटर रेंज मे 21 कडेट्स का चयन हुआ जिसमे कन्या महाविद्यालय कटनी के 15 केडेट ने सिलेक्शन लिया और शासकीय तिलक कॉलेज से 9 कडेट का चयन लेकर अगले राउन्ड सागर के लिए अपना नाम दर्ज कराया । चल रहे दस दिवसीए ऐन्यूअल ट्रैनिंग कैम्प मे गर्ल हाइयर सेकन्डेरी स्कूल विजयराघवगढ़ से 1 , जे. एन. वी मउ विद्यालय से 3 जे एन वी बड़वारा से से 5 , केन्द्रीय विद्यालय एन के जे से 3 , जे पी वी डी ए वी कटनी से 3, पवई कन्या हाइयर सेकन्डेरी स्कूल से 1, बर्डसले कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी से 1 कन्या उचतर विद्यालय व्याहरी से 1 कैमोर हाइयर सेकोन्ड्री स्कूल से 1 और ऑर्डनेन्स फैक्ट्री स्कूल कटनी से 1 कडेट का सिलेक्शन प्रदेश स्तर पर अगले राउन्ड के लिए हुआ । कॉलेज कॅम्पस के सैनिक ग्राउन्ड मे फ़ाइरिंग मे कटनी से कुल 21 एनसीसी कडेट्स के सिलेक्शन से आगे नई दिल्ली मे रीपब्लिक डे परैड का मार्ग प्रशस्त हो गया है








