एनकेजे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया लूट के आरोपियों को, पैसो के लिये तीन दोस्तों ने मिलकर अंजाम दी वारदात

कटनी, यशभारत। एनकेजे पुलिस ने ग्राम गाताखेड़ा में हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को 24 घन्टे के अंदर गिरफ्तार किया है। तीनो दोस्तों ने रुपये के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में यह सफलता मिली। लूट की यह वारदात 11 जून को अभिषेक रजक पिता कमलेश रजक निवासी ग्राम हीरापुर कौडिया के साथ घटित हुई थी। अभिषेक रजक मोटर साइकिल से अकेला अपने घर हीरापुर कौडिया जा रहा था नर्मदा वेयर हाउस मोड पर तीन अज्ञात व्यक्ति जो मुह पर सफेद गमछा बाधे हुये थे । तीनो ने उसका रास्ता रोककर चाकू दिखाकर मेरे साथ मारपीट कर पेंट की जेब से मेरा मोबाइल छीन लिया और मेरा मोटर साइकल लेकर भाग गये। अभिषेक रजक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एन.के.जे. पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर संदेही गुलशन चौधरी निवासी गाताखेडा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किये जिसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने दो अन्य साथी करन रैकवार निवासी पोस्ट आफिस मुख्य डाकघर के सामने एवं दीपांशु सेन निवासी केलवारा फाटक कटनी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किये जिसमे तीनो ने घटना दिनांक को लूट की घटना करना स्वीकार किया। गुलशन चौधरी के कब्जे से लूट की गयी मोटर साइकिल आरोपी दीपांश सेन से घटना मे प्रयोग की गई। स्वयं की मोटर साइकिल व लूट किया गया मोबाइल एवं आरोपी करण रैकवार से घटना मे प्रयोग की गयी चाकू जप्त की गई है। तीनो आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी मे पेश कर जिला जेल कटनी भेजा गया । आरोपियों से एक मोबाइल फोन वीवो कंपनी, मोटर साइकिल,
घटना मे प्रयुक्त वाहन एक मोटर साइकिल बरामद की गई है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई मेंबथाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत, सउनि विष्णुदत्त शुक्ला , सउनि सहपाल परतेती , प्र.आर. शैलेष दमोहिया, प्र.आर. आरिफ हुसैन, आर. अर्पित पटेल, आर. जज कुमार , आर. राजेश काछी साइबर सेल से अमित श्रीपाल ,शुभम गौतम ,अजय शंकर साकेत की सराहनीय भूमिका रही।






