एक्टिवा में लगी आग, मिशन चौक ओव्हर ब्रिज के ऊपर हादसा

कटनी, यशभारत। मिशन चौक ओव्हर ब्रिज के ऊपर आज सुबह 11 बजे उस समय हडक़म्प मच गया, जब एक एक्टिवा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी धंू-धंूकर आग में पूरी तरह जल गई। यह तो गनीमत रही कि एक्टिवा चालक ने समय रहते गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि एक्टिवा किसकी है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सोमवार की सुबह 11 एक्टिवा चालक चांडक चौक से बरगवां की ओर जा रहा था, जैसे ही वह ब्रिज के ऊपर आजाद चौक पहुंचा, वैसे ही एक्टिवा में स्पार्किंग हुई और चिंगारी उठी, जिससे एक्टिवा चालक ने तत्काल गाड़ी रोक दी और एक्टिवा से उतर गया। इसके बाद देखते ही देखते एक्टिवा में आग लग गई और थोड़ी ही देर में एक्टिवा आग के हवाले हो गई।







