कटनीमध्य प्रदेश

इमलिया में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सरकारी नाले को पाटकर किये गए कब्जे को बुलडोजर से हटाया

सत्रह एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग का मामला

कटनी, यश भारत। जिला प्रशासन ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। माधवनगर में इमलिया रोड पर 17 एकड़ जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एसडीएम प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व अमले की।मौजूदगी में आज शुक्रवार की दोपहर सरकारी नाले को पाटकर किये जा रहे अवैध कब्जे को हटाया गया है। जानकारी के मुताबिक कतिपय भू माफिया ने माधवनगर मिल उद्योग से लगी ग्राम पंचायत इमलिया की सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। शासकीय नाले का स्वरूप नष्ट करने के बाद में 17 एकड़ जमीन के रकबे में अवैध रूप से प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी। प्लाटिंग के लिए न तो टाऊन एंड कंट्री प्लाटिंग से अनुमति ली गई है और न ही कृषि भूमि का डायवर्सन है। तहसीलदार अजित तिवारी ने बताया कि अवैध कॉलोनी और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है।कटनी, यश भारत। जिला प्रशासन ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। माधवनगर में इमलिया रोड पर 17 एकड़ जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एसडीएम प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व अमले की।मौजूदगी में आज शुक्रवार की दोपहर सरकारी नाले को पाटकर किये जा रहे अवैध कब्जे को हटाया गया है। जानकारी के मुताबिक कतिपय भू माफिया ने माधवनगर मिल उद्योग से लगी ग्राम पंचायत इमलिया की सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। शासकीय नाले का स्वरूप नष्ट करने के बाद में 17 एकड़ जमीन के रकबे में अवैध रूप से प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी। प्लाटिंग के लिए न तो टाऊन एंड कंट्री प्लाटिंग से अनुमति ली गई है और न ही कृषि भूमि का डायवर्सन है। तहसीलदार अजित तिवारी ने बताया कि अवैध कॉलोनी और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है।

IMG 20250704 170511
Oplus_131072

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button