सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम दिदौंध में रविवार एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार गांव के आदतन अपराधी बच्चा त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी ने गांव के ही प्रियंका किराना स्टोर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की लपटों में घिर गई और मालिक रामप्रकाश कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह झुलसे दुकानदार को बचाया और इलाज के लिए कोठी अस्पताल पहुँचाया, जहां से उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयावह थी कि पूरी दुकान जलकर राख में तब्दील हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी दोनों युवक पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं और गांव में दहशत का माहौल बना रखा है।
Back to top button