आजादी के जश्न में सराबोर नजर आया कटाएघाट, वरुण देव के जयकारों की गूंज, झूलेलाल चालिहा महोत्सव में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, धर्ममय हुआ वातावरण, भजनों में डूबी आस्था

कटनी, यशभारत। झूलेलाल चालिहा महोत्सव समिति द्वारा गुरुनानक वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर में आयोजित किए जा रहे झूलेलाल चालिहा महोत्सव की कड़ी में कल रविवार को कटनी नदी के कटाएघाट का नजारा बदला-बदला नजर आया। आजादी की 80वी सालगिरह के मौके पर कटाएघाट में पूजन के अंतिम दिवस पर तिरंगे से सजाया गया था। आलम यह था कि यहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लोगों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित किया। सुबह 9 बजे से कटाएघाट तट पर जल देवता की पूजा अर्चना की गई और भजन कीर्तन अखों पल्लव, आरती व दीपदान का आयोजन किया गया। सिंधी भजनों की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में माधवनगर कटनी से बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा और कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस दौरान कटाएघाट की वादियां वरुण देव के जयकारों से गूंज उठी। पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि इस अवसर पर इंदौर से आए संत गुरमुख दास ने भी भगवान श्री झूलेलाल जी का भी व्यख्यान किया एवं नदी के पावन तट में भजनों की लहरियां व भगवान झूलेलाल के जयकारे गूंजे। बड़ी संख्या में सिंधी समाज सहित अन्य समाज के लोगों की उपस्थिति रही। समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। अंत में स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आज कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बड़ी तादात में सभी वर्गों के लोगों की मौजूदगी रही। उन्होंने आयोजन की जमकर सराहना की।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में त्रिलोकचंद भोजवानी, मोहनलाल बत्रा, अशोक चेलानी, ठाकुरदास रंगलानी, महेश बहलानी, अशोक बेसानी, अमर चेतवानी, नेवंदराम खूबचंदानी, पीताम्बर टोपनानी, राजकुमार माखीजा, जेराम दास पंजवानी, नंदलाल टहलरामानी, हरीश बहलानी, सुरेश गांधी, बालचंद चेतवानी, डॉ जी डी लालवानी, राजकुमार चेलानी, हेमंत सखानी, बसंत थारवानी, नानकराम खूबचंदानी, सुरेश बजाज, धन्य कुमार गांधी, अशोक बजाज, प्रेम बत्रा, मूलचंद ठारवानी, संतोष कुमार आहुजा, अजित केसवानी, वीरेंद्र लालवानी, मदन सेवलानी, राजेश खूबचंदानी, राजेश आहुजा, रवि मोटवानी, राजकुमार खीयानी, मनोहर उधवानी, राजेश बनवारी, संजय खूबचंदानी, मोनी जेसवानी, शशि रतनानी, गायक आकाश व गायक नरेश चंदानी, संदीप माखीजा, गोविंद चावला, हरीश पंजवानी, अमृत सेवलानी, महेश रावलानी, गुलशन आसवानी, कौशल कटारिया, अमर पंजवानी, महेश रोहरा एवं सिंधी भवरण ग्रुप, सुहिंडा सिंधी ग्रुप एवं सुपर ग्रुप के सभी सदस्य व गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।







