जबलपुरमध्य प्रदेश

सद्भावना पब्लिक स्कूल में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन:  बच्चों ने दिखाया दम

 

केसली – विकासखंड केसली के सद्भावना पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षा वर्ग के बीच मुकाबले हुए। साथ ही प्रतियोगिता का संचालन सद्भावना पब्लिक स्कूल ने किया। जिसके निर्णायक मंडल में शिक्षक व खेल अनुदेशक शामिल रहे। लंबी कूद, ऊंची कूद ,कबड्डी, बाधा दौड़,जलेबी प्रतियोगिता सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता गढ़िया मुहल्ला स्थित सद्भावना पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई ।

इसमें सबसे पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं पूर्व सरपंच उमेश खैहुरिया सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने मां सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात बालक/बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का संचालन संस्था के क्रीड़ा प्रभारी ने किया। निर्णायक मंडल में शिक्षक व खेल अनुदेशक शामिल रहे। बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी अतिथियों को मन मोहित किया।

क्रीड़ा प्रभारी व संस्था के अन्य शिक्षकों के संयोजन में प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर जिला पंचायत सागर उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पूर्व सरपंच उमेश खैहुरिया जिला भाजपा मंत्री प्रीति जैन ,सुधीर भाई राजपूत ,हरिशंकर तिवारी, सुपयार सिंह, पवन जैन, संजीव कटारे अरूण सिंह शाला व्यवस्थापक सहित समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button