जबलपुरमध्य प्रदेश

शाही नाका में घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग : गैंगवार का अंदेशा, पुलिस जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शाही नाका में अलसुबह पांच बजे घर के बाहर खड़ी एक फोर व्हीलर में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। धुंए की उठी लपटें और शोर शराबा सुनकर पीडि़त परिजन जाग गए और कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान कार के आगे और पीछे का हिस्सा जल गया। बताया जा रहा है कि बहुत दिनों से यहां गैंगवार चल रही है, पिछले दिनों ही पीडि़त के घर में गोलियां भी चलाई गईं थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार सतीश झारिया चौकी प्रभारी ने बताया कि चेतराम पटैल रात में अपने घर पर सो रहा था, तभी अलसुबह कुछ चलने की महक गयी। जिसके बाद घर के लोग जाग गए और बाहर निकलकर देखा तो कार आग से भभक रही थी। जिसके बाद आग को काबू में तो कर लिया गया। लेकिन इस दौरान कार का डैशबोर्ड और पीछे का कुछ हिस्सा जल गया। पुलिस को अंदेशा है कि यह घटना गैंगवार के चलते हुई है। जिसकी पड़ताल जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App