इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वरमाला पहनाते ही दुल्हन की मौत : दिन में भी ब्लड प्रेशर लो हुआ था

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

यूपी के लखनऊ में शादी की पार्टी उस समय मातम में बदल गई, जब स्टेज पर आई दुल्हन की अचानक मौत हो गई। दुल्हन का नाम शिवांगी है और वह दूल्हे को वरमाला पहनाने स्टेज पर पहुंची थी। वरमाला डालने के बाद अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। जिसके बाद उसे तुरंत पास के हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, दुल्हन की मौत हार्ट अटैक से हुई।

लखनऊ के भदवाना निवासी राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी थी। लड़की के परिवार वाले बारात आने का इंतजार कर रहे थें। देर रात बारात आती है। रस्मों के बाद दूल्हा वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद दुल्हन वरमाला के साथ स्टेज पर पहुंची। वरमाला पहनाने के बाद शिंवागी अचानक स्टेज पर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि शिवांगी की शादी से 15-20 दिन पहले तबीयत खराब थी। उसे बुखार हुआ था। डॉक्टर से उसे दिखाया भी गया था। डॉक्टर ने शिवांगी का ब्लड प्रेशर लो बताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button