भोपाल

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का मार्च, – 33% आरक्षण लागू करने की मांग

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का मार्च, – 33% आरक्षण लागू करने की मांग
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर रविवार को सियासत तेज हो गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। पार्टी के करीब एक हजार से अधिक कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हुए। मार्च का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किया। कार्यकर्ता प्लेटिनम प्लाजा से रोशनपुरा चौराहे तक पैदल मार्च करते हुए आगे बढ़े। मार्च में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण को लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है। पार्टी की मांग है कि नई परिसीमन प्रक्रिया का इंतजार किए बिना मौजूदा 543 लोकसभा सीटों पर ही तत्काल 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया जाए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button