जबलपुरमध्य प्रदेश

भाजपा पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह : महापौर के संस्कारों की छांव में भाजपा पार्षदों ने ली शपथ

IMG 20220808 WA0023

IMG 20220808 WA0030

जबलपुर, यशभारत। नगर निगम परिसर में आयोजित भव्य सामारोह में 45 पार्षदों ने पद की शपथ ली। इनमें से 9 पार्षदों ने संस्कृत में शपथ ली। 44 भाजपा और एक निर्दलीय पार्षद शामिल है। इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और कांग्रेस के अन्य पार्षद भी पहुंचे। इस कार्यक्रम में ज्यादातर पार्षद भगवा रंग के गमछे में नजर आए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंचे। इस दौरान प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक सुशील इंदु तिवारी, डाक्टर जितेंद्र जामदार, अखिलेश्वरानद महाराज, पगलानंद महाराज, वासुदेव दुबे, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, स्वाति सदानद गोडबोले, सदानंद गोडबोले, सुशीला सिंह, जयश्री बैनर्जी पहुंचे। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले रविवार को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने पार्षदों के साथ शपथ ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App