जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
बस ट्रांसपोर्ट संचालक राजेश पाण्डेय का अकस्मात निधन : अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ स्थानीय बस ट्रांसपोर्ट संचालक व सागर नगर निगम के पूर्व उप महापौर संतोष पाण्डे के छोटे भाई राजेश पाण्डेय का अकस्मात निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार 7 फरबरी दोपहर 12 बजे इतवारी वार्ड निवास से नरयावली नाका मुक्तिधाम मोतीनगर के लिए प्रस्थान करेगी। उनके अकस्मात निधन से शहर में शोक की लहर व्याप्त है। यशभारत पत्र परिवार उनके निधन पर गहन शोक व्यक्त करता है।