जबलपुरमध्य प्रदेश

पत्नी को मनाने मौत से खेल गया पति : किचिन में गैस की नॉब खोलकर की आग लगाने की कोशिश, पुलिस ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर

WhatsApp Icon
Join Application

 

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत शांति नगर में पत्नी के मायके में रहने से नाराज पति ने ससुराल में खूब हंगामा मचाया। उसने खुद को किचन में बंद कर आग लगाने की धमकी दी और पुलिस के आते ही गैस सिलेंडर की नॉब खोल दी। इससे तेजी से गैस रिसने लगी। जिसके बाद पुलिस भी दो कदम पीछे हट गई।युवक की जिद थी कि वह रहेगा तो पत्नी के साथ ही रहेगा, नहीं तो मर जाएगा। जिसके बाद पुलिस ने दीवार तोड़कर उसे बाहर निकाला। युवक ने सालभर पहले लव मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।

मामला शांतिनगर में रहने वाला कृष्णकुमार झरिया (28) ऑटो ड्राइवर है। उसने सालभर पहले इसी मोहल्ले की पूजा (28) से लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के बाद युवक की नशे की आदत को लेकर दोनों में झगड़े होने लगे। पत्नी उसे नशा छोडऩे को कहती, लेकिन वह उसकी नहीं सुनता।

आए दिन शराब पीकर घर आने की आदत से पूजा तंग आ गई। 10 दिन पहले वह उसे छोड़कर अपने मायके आ गई। तब से घर नहीं लौटी। युवक का मकान और युवती का मायका आस पास ही है। कृष्णकुमार ने उसे मनाया, लेकिन वह साथ जाने को तैयार नहीं हुई। पत्नी, ससुरालवालों और आस-पड़ोस के लोगों ने कृष्णकुमार को खूब समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उसकी एक ही जिद थी कि साथ पत्नी को लेकर ही जाएगा। इस पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दीवार तोड़कर उसे निकाला। पत्नी, ससुरालवालों और आस-पड़ोस के लोगों ने कृष्णकुमार को खूब समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उसकी एक ही जिद थी कि साथ पत्नी को लेकर ही जाएगा। इस पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दीवार तोड़कर उसे निकाला। पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो उसने गैस सिलेंडर का नॉब खोल ही लिया था। वह आग लगाने की कोशिश कर रहा था। उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button