कटनीमध्य प्रदेश

पक्षियों की प्यास बुझाने किया इंतजाम

शिव शक्ति महिला मिलन ग्रुप ने बांटे सकोरे

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

कटनी। शिव शक्ति महिला मिलन ग्रुप द्वारा अक्षय तृतीया व परशुराम जन्मोत्सव पर पक्षियों के लिए मिट्टी के स्कोरों का दान किया गया। ग्रुप संयोजिका शालिनी सोनी ने बताया कि हमारा समूह निरंतर पर्यावरण संरक्षण हेतु कुछ ना कुछ कार्य करता रहता है हमारे द्वारा पक्षियों के लिए जल की उपलब्धता स्कोरों के द्वारा हर वर्ष करायी जाती है। बैसाख माह की इस भीषण गर्मी में जल दान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मानव के साथ पशु पक्षियों के लिए भी जल की व्यवस्था सभी को करना चाहिए। गर्मियो के मौसम में बहुत सारे पक्षियों की प्यास से तड़पकर मृत्यु हो जाती है। ऐसे में अपनें घरों के आंगन बालकनी या छतों में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखतें हैं तो बहुत सारे पक्षियों की जान बचाई जा सकती है। पर्यावरण संरक्षण में हम सभी को अपना अपना अमूल्य योगदान अवश्य ही देना चाहिए जिससे प्राणीमात्र ही नहीं हमारे आस पशु पक्षी,जीव जंतु सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में पार्षद शीला सोनी, सुनीता स्वर्णकार स्नेहा सोनी, अलका व्यास,सुनीता श्रीवास्तव,अनीता सोनी, स्मिता सोनी,सोमना सोनी,शिल्पा सोनी,रीता सोनी,ज्योति सोनी, संगीता सोनी,सीमा सोनी,रीमा कुंदु,,काजल सोनी,सुधा सोनी, आरती सोनी,नीलू सोनी,मीना सोनी,रूची गुप्ता आदि की उपस्थित रही।

Screenshot 20240511 133757 WhatsApp

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button