जबलपुरमध्य प्रदेश

20 मामलों के आरोपी लकी पटेल पर एनएसए की कार्रवाई, केंद्रीय जेल भेजा गया

कुल 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं

जबलपुर,यशभारत। शहर के शातिर बदमाश लकी पटेल के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल जबलपुर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने आरोपी के विरुद्ध एनएसए के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि 23 वर्षीय लकी पटेल, निवासी कछपुरा, लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 से अब तक हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, फायर आर्म्स, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित कुल 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के कारण क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना हुआ था तथा लोग उसके खिलाफ शिकायत करने से भी डरते थे।

पुलिस ने बताया कि लकी पटेल सोशल मीडिया पर चाकू और पिस्टल के साथ रील बनाकर भी दहशत फैलाने का प्रयास करता था। उसके लगातार आपराधिक कृत्यों और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बनने को देखते हुए एनएसए के तहत कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, सीएसपी कोतवाली अखिलेश गौर तथा डीएसपी क्राइम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में तैयार किए गए प्रकरण के आधार पर जिला दण्डाधिकारी ने एनएसए वारंट जारी किया। इसके बाद लार्डगंज पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध करा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button