जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मौसम ने ली अंगड़ाई सर्द हवाओं ने कंपकपाया

जबलपुर यश भारत। हर दिन मौसम के मिजाज में हो रहे बदलाव का असर वातावरण में दिखाई दे रहा है 4 जनवरी से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जहां आसमान पर बादलों की सक्रियता है तो पिछले तीन-चार दिनों से दिन और रात के तापमान में गिरावट और तीन-चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई है जिसका असर आम लोगों पर देखा जा रहा है। वर्तमान मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए अधारताल मौसम कार्यालय के प्रभारी डीके तिवारी ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री कम था इस बीच चलने वाली सर्द हवाओं ने लोगों में कंपकपी पैदा कर दी और ठंड का बढा हुआ असर दिखाई दिया आने वाले 24 घंटे में भी मौसम के कुछ इसी तरह के बने रहने की संभावना जताई गई है। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने और बादल छटने के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पढ़ने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आसमान पर बादलों की आवाजाही के कारण सूरज की लुका छुपी भी चल रही है जिसके कारण तेज धूप का असर कम दिखाई दे रहा है हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 7 8 जनवरी के बीच हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App