भोपालमध्य प्रदेश

कॉकरोच जनता पार्टी नहीं, युवाओं का मूवमेंट है अभिजीत दीपके , युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज

कॉकरोच जनता पार्टी नहीं, युवाओं का मूवमेंट है अभिजीत दीपके, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज

भोपाल यश भारत । सोशल मीडिया पर चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि युवाओं का एक मूवमेंट है, जो जैन जी की सोच और मुद्दों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ लड़ाई लड़ना नहीं बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना है जो युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। अभिजीत दीपके ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और युवाओं की आवाज दबाने की घटनाओं से छात्र और युवा वर्ग परेशान है। जब युवा सवाल उठाते हैं तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाते हैं और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संस्थान अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते और युवाओं को जवाब देना होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी एक डिजिटल और सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ रहा है तथा जल्द ही प्रदेश स्तर पर इसकी कोर कमेटी की घोषणा की जाएगी। आंदोलन से बड़ी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। पाकिस्तान से फॉलोअर्स जुड़े होने के सवाल पर अभिजीत दीपके ने इसे सरकार का प्रोपेगेंडा बताया। उन्होंने कहा कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं जबकि यह पूरी तरह युवाओं के मुद्दों और उनके अधिकारों की लड़ाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button