सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते देवरी नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
देवरी नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बृजबिहारी पटैरिया का खुला विरोध किया गया था। इसके अलावा पी.आई.सी. का गठन में काग्रेस पार्षद त्रिवेन्द्र जाट को लिया गया जो अनुशासनहीनता हैं। साथ ही प्रदेश महामंत्री लता वानखेडे के स्वागत में प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक एवं जिला अध्यक्ष की फोटो फ्लेक्स में न लगाना निरकुंश कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करती हैं।
उपरोक्त आरोपों के चलते जिला भाजपा अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल निर्देशानुसार नेहा अलकेश जैन एवं अलकेश जैन दोनों को ही भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से 06 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
Back to top button