जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सागर जिले के शाहपुर में शिवलिंग बनाते समय दीवार गिरने से 9 बच्चों की दर्दनाक मृत्यु : मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

घायल दो बच्चों का इलाज जारी

  •  सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जिले के शाहपुर कस्बे में आज सुबह बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें शिवलिंग बनाते समय दीवार गिरने से 8 बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है।  वही इलाज के बाद एक और बच्चे की मौत हो गई lइस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ है और इसके नीचे दबे बच्चों को निकाला गया है। जिनमें 9 बच्चों की मृत्यु हो गई है। घटना में मृतक बच्चों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

हादसे के संबंध में यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार जिले के शाहपुर में हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे तभी मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी कच्ची दीवार भराभरा कर गिर गई। यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी। जिससे 8 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।  वही बाद में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत और हो गई l

WhatsApp Icon Join Youtube Channel

 

इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। तत्काल ही दीवार के मलबे को हटाने का कार्य शुरू हुआ और इसके नीचे दबे बच्चों को निकाला गया है। सभी मृतक बच्चों के शव जिला चिकित्सालय पहुंचाए गए हैं। पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव, सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा ले रहे हैं। वहीं भाजपा नेता दीपू भार्गव भी जिला अस्पताल पहुंचकर मृतकों व घायलों के संबंध में जानकारी लेकर उनकी मदद में जुट गए हैं। हादसे में मृतक बच्चों की संख्या बढ़ाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

*Update* हादसे में मृतक बच्चों के नाम 

 

1) ध्रुव/ जगदीश मादव उम्र 12 वर्ष

 

2) नीतेश/ कमलेश पटेल उम्र-13 वर्ष

 

3) आशुतोष/ मानसिंह प्रजापति उम्र-15 वर्ष

 

4) प्रिंस / अशोक साहु उम्र-12 वर्ष

 

5) पर्व /कृष्णकु‌मार विश्वकर्मा उम्र-10 वर्ष

 

6) दिव्यांश / नीलेश साहु उम्र-12 वर्ष

 

7) देवज्ञ/ गोविन्द साहु उम्र-12 वर्ष

 

8) वंश उर्फ मयंक / यशवंत लोधी

 

9) हेमन्त पिता भूरे उम्र-10 वर्ष

 

जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

 

1) सुमित प्रजापति

 

2) खुशी पटवा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button