जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
सिंहस्थ से पहले मोहन सरकार का बड़ा फैसला : मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय उज्जैन होगा

भोपाल l मध्यप्रदेश का धार्मिक मुख्यालय अब उज्जैन होगा lधार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय भोपाल से उज्जैन शिफ़्ट किया जाएगाl सिंहस्थ से पहले डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने बड़ा फैसला लिया हैl धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने अधिसूचना प्रकाशित की है l
जानकारी अनुसार इस फैसले के बाद से अब भोपाल से संचालित नहीं होगा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग। यहाँ उज्जैन में स्थित सिंहस्थ मेला प्राधिकरण उज्जैन के भवन में अब धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संचालित किया जाएगा | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालक भी उज्जैन में स्थानांतरित होगा lवर्तमान में धार्मिक न्यास विभाग संचालनालय सतपुड़ा भवन से संचालित हो रहा था l







