भोपाल

मुख्यमंत्री के दुबई दौरे से पहले 11 आईएएस अफसरों के तबादले

WhatsApp Image 2026 09 05 at 17.00.49 WhatsApp Image 2026 09 05 at 17.00.50 1
– सागर संभाग को मिला नया आयुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग में भी बदलाव
भोपाल, यश भारत । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दुबई दौरे से पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
तबादला आदेश के तहत सागर संभाग के आयुक्त अनिल सच्चर को हटाकर दिलीप कुमार को नया संभागायुक्त बनाया गया है। प्रशासनिक जिम्मेदारियों में किए गए इस बदलाव के साथ कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
निधि निवेदिता को अतिरिक्त प्रभार
महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें ओएसडी शहर, राजस्व आयुक्त तथा आयुक्त भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी तरह ओएसडी श्रम आयुक्त संदीप जीआर की जिम्मेदारी भी बदली गई है। उन्हें ओएसडी सह आयुक्त महिला एवं बाल विकास के पद पर पदस्थ करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण मिशन के मिशन संचालक की जिम्मेदारी भी दी गई है।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागों में कामकाज की जिम्मेदारियों के पुनर्विन्यास के तौर पर देखा जा रहा है। तबादला सूची में शामिल अन्य अधिकारियों को भी नई पदस्थापना दी गई है।

छह एसएएस अधिकारियों की भी नई पदस्थापना
सामान्य प्रशासन विभाग ने अलग आदेश जारी कर छह राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें अधिकारियों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समेत अपर मेला अधिकारी, सिंहस्थ उज्जैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल को आगामी कार्यों और विभागीय जिम्मेदारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button