भोपाल

भोपाल में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले दो दिन भी सक्रिय रहेगा मानसून

भोपाल में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले दो दिन भी सक्रिय रहेगा मानसून
भोपाल, यश भारत । प्रदेश के पूर्वी हिस्से को तरबतर करने के बाद मानसूनी सिस्टम अब मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में सक्रिय है। इसके असर से शनिवार को भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। श्योपुर और शिवपुरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश का अनुमान है।
भोपाल में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के चलते प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सीजन की स्थिति भी बदली है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में अब बारिश सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक हो गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 6 सितंबर को भी सिस्टम का असर बना रहेगा। इसके बाद 7 और 8 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button