भोपालमध्य प्रदेश

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस विभाग में नई नियुक्ति, जिलेवार पैनल तैयार असंगठित कामगारों की समस्याओं को मजबूती से उठने के लिए तैयार कांग्रेस

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस विभाग में नई नियुक्ति, जिलेवार पैनल तैयार , असंगठित कामगारों की समस्याओं को मजबूती से उठने के लिए तैयार कांग्रेस

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश एवं संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। विभाग के अध्यक्ष कुं. रणजीत सिंह शक्तावत द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव का अनुमोदन 15 मई 2026 को इंदिरा भवन, शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में किया गया। नियुक्तियों के अनुमोदन के बाद विभाग में करीब 41 अध्यक्ष और उपाध्यक्षों सहित विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जारी सूची में कई जिलों के नेताओं को उपाध्यक्ष एवं महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त किए गए प्रमुख पदाधिकारियों में नरसिंहपुर से दीपेश चौरसिया, मंदसौर से नरेंद्र ढाका, कटनी से पवन कुमार बर्मन, ग्वालियर से जितेंद्र यादव, मऊगंज से त्र्यंब प्रसाद मिश्रा, सिंगरौली से अनिल सिंह, भिंड से सुंदरपाल सिंह बघेल और रणवीर सिंह परिहार, मंडला से कीर्ति तिवारी, शाजापुर से विशाल शर्मा, बुरहानपुर से मोहम्मद इदरीश खान तथा राजगढ़ से कन्हैयालाल अहिरवार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कटनी के एन.डी. यादव तोवरी, छतरपुर के आकाश चौरसिया और भिंड के गरीब सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और असंगठित कामगारों एवं कर्मचारियों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button