जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव: सिहोरा और शहपुरा में भाजपा का कब्जा

जबलपुर, यशभारत। सिहोरा, बरेला, भेड़ाघाट, शहपुरा एवं पाटन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन प्रक्रिया सुबह से जारी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कुछ नगर परिषदों में मुकाबला देखने को मिल रहा है। सिहोरा और शहपुरा नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी में भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। सिहोरा से भाजपा पूर्व विधायक दिलीप दुबे की पत्नी संध्या दुबे ने जीत हासिल की है जबकि शहपुरा से भाजपा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए शिवांगी विक्रांत सिंह और उपाध्यक्ष के शैलू सिंह ने जीत हासिल की है।