जबलपुरमध्य प्रदेश

बिरयानी दुकान संचालक को माथे में मार दिया चाकू : तीन आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभाररत। विजयनगर के एसबीआई चौक में बिरयानी दुकान संचालक से आरोपी और उसके दो साथियों ने गालीगलौच कर, माथे में चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

 

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि रोहित मिश्रा 25 वर्ष निवासी कचनार तालाब के पास कचनार सिटी ने पुलिस को बताया कि एसबीआई चौक में बिरयानी प्वाइंट के नाम से ठेला लगाता । देर रात अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था तभी किस्सू बेन मिला जो उसके साथ गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो दो युवक आए और उससे लिपट गये तभी किस्सू बेन ने किसी नुकीली चीज से हमलाकर माथे में चोर कर जख्मी कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button