जबलपुरमध्य प्रदेश
नकली चाबी लगाकर उड़ा दी बाइक : वाहन मालिक देखता ही रह गया, पुलिस खंगाल रही सीसीटीव्ही फुटेज

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर में शातिर बाइक चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते चोरों ने नकली चाबी लगाकर हीरो हॉन्डा स्पलेंडर को पलक छपकते ही उड़ा लिया। जिसकी रपट थाने में की गई है। अब पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल कर शातिर चोरों को तलाश करने में जुटी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविन्द्र सिंह आदर्श नगर गोरखपुर का निवासी है। जिसकी बाइक क्रमांक एमपी 20 एम डब्ल्यू 5702 वहीं से गायब हो गयी। पीडि़त ने आसपास बाइक को बहुत खोजा लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद थक हारकर थाने में सूचना दी। पुलिस आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।