जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराजनीतिकराज्य

द्रौपदी मुर्मू बनीं NDA की राष्ट्रपति कैंडिडेट:जीतने पर देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी

देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए NDA ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगा दी है। मंगलवार शाम को भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद उनके नाम पर सहमति बनी। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। मुर्मु अपना नामांकन 25 जून को दाखिल कर सकती हैं।

द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करने के साथ ही भाजपा ने उनकी उपलब्धियां भी बताई हैं।
द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान करने के साथ ही भाजपा ने उनकी उपलब्धियां भी बताई हैं।

मीटिंग के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मीटिंग में 20 नामों पर चर्चा की गई। मीटिंग में तय किया गया था कि इस बार राष्ट्रपति कैंडिडेट के लिए पूर्वी भारत से किसी दलित महिला को चुना जाना चाहिए। इसके बाद मुर्मू के नाम को मंजूरी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel